Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के सभी नागरिक त्यौहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारा के साथ मनाएँ – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मण्डला 1 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी दिनों में आने वाले प्रमुख त्यौहार दुर्गा उत्सव, दुर्गाअष्टमी, दशहरा, महर्षि वाल्मीकी जयंती, दीपावली, गुरूनानक जयंती और क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। उक्त त्यौहारों को जिले में शांतिपूर्वक मनाने के लिए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला योजना भवन में जिला शांति समिति की बैठक ली गई। आयोजित बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजित बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अलिखेश कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, मंडला एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित समिति के सदस्य, पार्षदगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में सभी त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाये जाने की परम्परा रही है। सभी प्रमुख त्यौहारों को शांतिपूर्वक मिलजुलकर मनाते हुये जिले में भाईचारा के वातावरण को कायम रखें। उन्होंने कहा कि आयोजित पर्वों के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिये सक्षम अधिकारी से विधिवत स्वीकृति ली जाए। जुलूस व रैली में चलने वाले नागरिकों की संख्या भी बताई जाए जिससे आवश्यक बल के साथ सुरक्षा के प्रबंध किए जा सकें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि जुलूस व रैली को विधिवत रूप से सम्पन्न कराना आयोजकों की जिम्मेदारी है। इस दौरान जुलूस, रैली के लिये चयनित मार्ग और समयसीमा का पालन करना होगा। डीजे और साउण्ड सिस्टम के उपयोग की क्षमता का पालन करें। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्गा उत्सव के अवसर पर मूर्तियाँ निर्धारित स्थान पर ही स्थापित और विसर्जन की जा सकेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मिट्टी से बनी दुर्गाजी की प्रतिमा स्थापित करें, पीओपी की मूर्ति, रासायनिक रंगों का उपयोग न करें। दुर्गाजी की प्रतिमा में जैविक रंगों का उपयोग किया जाए।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिये समाज का सहयोग आवश्यक है। दुर्गा उत्सव के दौरान प्रदाय किए जाने वाले पूजन सामग्री एवं प्रसाद वितरण में प्लास्टिक या अमानक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। दुर्गा उत्सव समिति को डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की समुचित जिम्मेदारी आयोजकों की रहेगी। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि जुलूस तथा रैली के दौरान आपत्तिजनक गीत-संगीत न बजायें और ना ही ऐसे कोई भी नारे लगायें। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान ऐसे कोई भी कृत्य नहीं करें जिससे अन्य धर्मों या सम्प्रदाय के सम्मान एवं भावनाओं को ठेस पहुंचे। आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में सभी सदस्यों के द्वारा समस्त बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

स्ट्रीट वेंडर्स से भेंट कर दी गई वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी

Reva India News

*हर महिला को सशक्त करना हमारा उद्देश्य…. ममता चौरसिया*   *आदर्श चौरसिया लेडिज क्लब मंडला ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला* दिवस*

Reva India News

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment