Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम छिछारी में प्रशासन आपके द्वारा शिविर संपन्न

मंडला, 5 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत 4 दिसम्बर को (नक्सल प्रभावित क्षेत्र) ग्राम छिछारी ग्राम पंचायत चरगांव में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभाग के 222 हितग्राही व सामुदायिक आवेदन प्राप्त हुये। 126 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 96 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।

आयोजन के दौरान सुश्री सोनाली देव (आईएएस) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया, श्री रमेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, श्री राहुल गौतम अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सरपंच श्रीमति मीरा धुर्वे, श्री सिंधु पटेल सचिव ग्राम पंचायत चरगांव, सड़क परिवहन, वन विभाग, पशुचिकित्सा, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, एनआरएलएम, सामाजिक न्याय, श्रम विभाग, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक औरई, सेंट्रल बैंक व स्टेट बैंक बिछिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

कमिश्नर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 4 अगस्त को मंडला आयेंगी

Reva India News

प्रसिद्ध नृत्य नाटिका “राम की शक्ति पूजा” का मंचन आज रज़ा स्मृति – 2025 में कला, काव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment