Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना परमिट के संचालित 16 आटो रिक्शा जब्त

मण्डला 11 दिसम्बर 2021

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित ऑटो रिक्शा एवं अन्य वाहनों की फिटनेस, परमिट, लायसेंस, बीमा आदि दस्तावेजों एवं ओव्हरलोडिंग की जांच की गई। वाहनों की चैकिंग अंजनिया बिछिया एवं नादिया तिराहा में की गई। बिना परमिट संचालित 16 ऑटो रिक्शा पर जब्ती की कार्यवाही करते हुए अजनिया थाने में 07 एवं जिला परिवहन कार्यालय मण्डला में 09 वाहन सुरक्षार्थ रखे गये है। सभी जब्त आटो रिक्शा के प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किये जाएंगें। चैकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। चैंकिग में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता, परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी अशोक शर्मा, जयप्रकाश उपाध्याय एवं राहुल उइके उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

Reva India News

73 हजार 200 रूपए की मदिरा एवं लाहन जप्त

Reva India News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बम्हनी बंजर समिति जहरमऊ द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया 

Reva India News

Leave a Comment