Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरदार पटेल वार्ड लालीपुर में अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण

मंडला, 9 दिसंबर 2025

सरदार पटेल वार्ड लालीपुर क्षेत्र में गंदगी एवं नाला पर अतिक्रमण संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन तत्परता के साथ सक्रिय हुआ। परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण एवं डिप्टी कलेक्टर मंडला श्री सचिन जैन ने नगर पालिका के सब इंजीनियर जे.पी. डहेरिया के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड में फैली गंदगी, नाला अवरुद्ध होने की स्थिति और अतिक्रमण की समस्याओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नगर पालिका अमले को निर्देश दिए कि क्षेत्र में तत्काल सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा नाला मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी की जाए।

श्री जैन ने कहा कि स्वच्छता और जल निकासी से संबंधित समस्याओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्ड निवासियों से भी अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

Related posts

मानसिक स्वास्थ्य पर किशोरी संवाद का आयोजन

Reva India News

उच्च शिक्षा मंत्री का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

जनसुनवाई में 100 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन  

Reva India News

Leave a Comment