Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

मंडला, 10 दिसंबर 2025

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई गई।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार सभी के लिए समान हैं और इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के माध्यम से सभी ने मानवाधिकारों के संवर्धन, सम्मान एवं संरक्षण के लिए संकल्प लिया।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर द्वारा विशेष जागरूकता अभियान संपन्न हुआ

Reva India News

15 एवं 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा ‘आदि उत्सव’ सांसद श्री कुलस्ते ने तैयारियों को लेकर की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक

Reva India News

मण्डला जिला प्रशासन अब सीधे आपके मोबाइल पर आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल हुआ लॉन्च

Reva India News

Leave a Comment