Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 दिसंबर तक सभी लक्ष्य पूरे करें – कलेक्टर डीएलसीसी की बैठक में दिए सख्त निर्देश

मंडला, 9 दिसंबर 2025

मंगलवार को योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में डीएलसीसी/डीएलआरसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं लाभकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, रिजर्व बैंक भोपाल से एल.डी.ओ. श्री अंकुश सिन्हा, एल.डी.एम. मंडला श्री सुजय कुमार, सभी बैंक समन्वयक/शाखा प्रबंधक तथा जिले के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने पीएम स्वनिधि, टंट्या मामा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना, केसीसी, पशुपालन योजनाओं तथा आजीविका समूहों की प्रगति की समीक्षा की। अनेक योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लंबित प्रकरणों को 25 दिसंबर 2025 से पूर्व स्वीकृत एवं वितरित कर लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी शुक्रवार को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अलग से समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से केसीसी पशुपालन योजना के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत एवं वितरित कर दिया जाएगा।

Related posts

नवांकुर सखियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प नवांकुर संस्थाओं ने किया पौधा वितरण

Reva India News

2 अक्टूबर गाँधी जयंती से प्रदेश में मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम

Reva India News

ग्राम खैरी में आयोजित विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर शिविर में 80 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला

Reva India News

Leave a Comment