Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नव निर्वाचित जिला सचिव का हुआ स्वागत

मण्डला। विद्या भारती महाकौशल प्रांत की योजनानुसार जिला के नव निर्वाचित जिला सचिव किशोरी लाल साहू का सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय भुआबिछिया में मंगलवार को प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्या भारती महाकौशल प्रांत के प्रांत अंकेक्षण प्रमुख रामबहोरी पटेल मण्डला विभाग समन्वयक मनोजपुरी गोस्वामी, जगमण्डल बाल कल्याण समिति व्यवस्थापक रिखीराम परस्ते सह व्यवस्थापक अरुण मिश्रा की उपस्थिति परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया एवं भैया बहिनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात् विद्यालय द्वारा नवनिर्वाचित जिला सचिव का शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। प्रांत अंकेक्षण प्रमुख श्री पटेल के द्वारा बताया गया कि लगभग 35 वर्षों से जिला सचिव किशोरी लाल साहू विद्या भारती से जुड़े हुए है जगमण्डल बाल कल्याण समिति बिछिया में व्यवस्थापक अध्यक्ष कोषाध्यक्ष जिला सहसचिव आदि महत्वपूर्ण पदों में रहकर निरंन्तर विद्यालय को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाग समन्वयक के द्वारा नवीन प्रवेश मेधावी छात्र एवं बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आदि विषयों को रखते हुए जिला सचिव को शुभकामनाएं दी गई विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्य परिवार के द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण मिश्र के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बता दें कि किशोरी लाल साहू पूर्व में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जिला संगठन मंत्री विभाग संगठन मंत्री और लंबे समय तक प्रांत सह सचिव के दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है।

Related posts

कलेक्टर ने किया केहरपुर में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के अवसर पर अब तक के सबसे बड़े फिलेटेलिक स्मरणोत्सव में विशेष चित्रात्मक विरूपण का आयोजन 21 जून को

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

Reva India News

Leave a Comment