Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने की कौशल उन्नयन योजनाओं की समीक्षा

मंडला, 10 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक बुधवार को स्थानीय गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल उन्नयन एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा युवाओं को स्थानीय उद्योगों एवं रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप जॉब-ओरिएंटेड ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं की प्लेसमेंट ट्रैकिंग नियमित रखने तथा उद्योगों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए रोजगार मेले और कैंपस ड्राइव आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि 15 दिसंबर को आरडी कॉलेज मंडला में युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही आगामी जनवरी माह के तीसरे मंगलवार अर्थात 20 जनवरी को वृहद युवा संगम मेले का भी आयोजन होगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि इस मेले में अधिक से अधिक युवा भाग लें और इस मेले का लाभ उठाएं। इस मेले की सभी आवश्यक तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

बैठक में आईटीआई प्राचार्य मंडला श्रीमती मनीषा भूरिया द्वारा जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, प्रशिक्षणरत एवं प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवाओं की संख्या, प्लेसमेंट स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कौशल उन्नयन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सभी विभाग पारस्परिक समन्वय से लक्ष्य आधारित कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला रोजगार अधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

द्वितीय चरण की गौरव दिवस ग्रामसभा आज से

Reva India News

जिले में आज 3 कोरोना केस मिला

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 नाम-निर्देशन पत्र के लिए केन्द्र एवं उपकेन्द्र निर्धारित प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम-निर्देशन पत्र आज से प्राप्त किए जाएंगे  

Reva India News

Leave a Comment