Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देवरी टिकरिया में जल संरक्षण की अनूठी पहल बोरी बंधान कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक ग्राम पंचायत टिकरिया में लगभग 190 बोरियों का बोरी बंधान

मंडला, 10 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंडला द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से देवरी नाले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बोरी बंधान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में समाज कार्य के विद्यार्थी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित संगोष्ठी में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि बोरी बंधान जैसी जल संरक्षण तकनीक जल संचय की दिशा में अत्यंत प्रभावी कदम है। उन्होंने बताया कि प्रस्फुटन समिति व सामाजिक कार्य के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे ये प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री संतोष कुमार झारिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, आज जरूरत है कि हम सभी पानी बचाने के लिए संकल्पित हों। बड़े नदी-नालों का संरक्षण तभी संभव है जब उनके कैचमेंट क्षेत्र-यानी छोटे-छोटे नालों को बचाया जाए। घर का पानी घर में सोख्ता गड्ढों से, गांव का पानी गांव में, बोरी बंधान से और खेत का पानी खेत में, छोटे तालाबों से रोकना ही जल संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने आगे कहा कि भूमिगत जलस्तर का लगातार गिरना चिंता का विषय है,

 

इस कारण जन अभियान परिषद गांव-गांव में जल बचाओ अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रस्फुटन समितियां और कार्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कई वर्षों से स्वैच्छिक रूप से जल संरक्षण के विविध कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान टिकरिया ग्राम पंचायत सरपंच श्री धर्मेंद्र कुर्रम, सदस्य श्री नेमलाल यूके, श्री राममिलन पटेल, श्रीमती कुंती उलाडी, श्रीमती किरण ठाकुर, परामर्शदाता श्रीमती दीपा श्रीवास, श्री राजेंद्र चंद्रोल, श्री सुदर्शन पटेल, श्रीमती ज्योति पटेल इत्यादि ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने किया लोगों को जागरूक चिलमन चौक से लालीपुर तक हुआ फ्लैगमार्च, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी गई समझाईश  

Reva India News

कलेक्टर ने की टीएल पत्रों की समीक्षा

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment