Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी बल द्वारा की गई अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

मंडला, 11 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मण्डला शहर में रात्रि गश्त के दौरान हागगंज मार्केट, बसस्टैंड, झूला पुल में दबिश की कार्यवाही की गई। आबकारी बल द्वारा मदिरा का अवैध विक्रय करने वाले दुकान/भोजनालय से 45 नग देसी मदिरा प्लेन, 30 नग गोआ एवं जीनियस व्हिस्की, 10 बोतल विदेसी मदिरा जप्त किया गया। इस दौरान 4 प्रकरण मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करने वालों के विरुद्ध दर्ज किये गए। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 17 हजार 500 रूपए आंकी गई है।

Related posts

आज 479 मतदाताओं से कराई जाएगी होम वोटिंग

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

जिला जेल मंडला में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment