Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल की समस्या निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

मण्डला 25 दिसम्बर 2020

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर 22 दिसम्बर से कंट्रोल रूम की स्थापना करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यदिवस एवं पाली अनुसार ड्यूटी निर्धारित कर दी है। कार्यपालन यंत्री ने उपयंत्री सुमनरानी मरावी को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए हेल्पर संतोष कुमार यादव एवं भृत्य शुद्धू सिंह कुर्वेती तथा दोपहर 3 से रात 9 बजे तक के लिए सहायक चंदन रघुवंशी एवं भृत्य मुन्नालाल यादव को नियुक्त किया है।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने नैनपुर जनपद सभा कक्ष में ली समीक्षा बैठक

Reva India News

कलेक्टर ने की आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

Reva India News

मोहगांव जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जिला पंचायत सभाकक्ष (पुराना)

Reva India News

Leave a Comment