Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों और जरूरतमंदों को कंबल बांटे

कड़कड़ाती ठंड और रात्रि के समय नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को महसूस करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया। देर रात्रि स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों को माहिष्मती घाट, दादा धनीराम बाबा मंदिर और संगम घाट पहुंचकर कंबल वितरित किए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने परिक्रमा वासियों से हालचाल पूछते हुए उनके स्वास्थ्य एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि तप और साधना का मार्ग है, ऐसे में परिक्रमावासियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीएमओ श्री गजानन नाफ़डे और नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

Related posts

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दी लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

विश्व धरोहर सप्ताह: व्याख्यान माला एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न छाया चंदेल, तन्वी शेख एवं प्रियांशी रजक रही विजेता

Reva India News

कलेक्टर ने किया बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment