Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह पत्रकार वार्ता आयोजित

मंडला, 23 दिसंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 816651 मतदाताओं में से एसआईआर के दौरान नो मैप श्रेणी में पाए गए 5235 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्राप्त कर सुनवाई उपरांत निर्णय लिया जायेगा। इसके लिए दावा आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक की जा सकती है।

इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराया गया। बैठक सह प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 107 मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित जिले के मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

10 फरवरी से 13 फरवरी  तक कान्हा  टाइगर रिज़र्व में तीसरा पक्षी सर्वेक्षण,कान्हा टाइगर रिज़र्व के पूर्ण सहयोग से इंदौर की संस्था Wildlife & Nature Conservency के द्वारा आयोजित किया गया।

Reva India News

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए व्यवस्थाएँ पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त दुर्घटनाओं में कमी व राह-वीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए स्पष्ट निर्देश

Reva India News

Leave a Comment