मंडला 14 अक्टूबर 2024
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को द्वारा 18 अक्टूबर तक जिले के निकायों में दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लिए शिविरों का आयोजन करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक नगरपालिका मंडला, जनपद पंचायत मंडला और नगरपालिका परिषद बम्हनी बंजर में 15 अक्टूबर 2024 को शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद बिछिया, ज.पं. बिछिया, ज.पं. मवई में 16 अक्टूबर को, जनपद पंचायत नैनपुर व नगर पंचायत नैनपुर में 17 अक्टूबर और जनपद पंचायत मोहगांव व जनपद पंचायत घुघरी में 18 अक्टूबर को शिविर लगाए जाएंगे।
