Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा नेशनल पार्क मार्ग स्थित फॉरेस्ट नाका में आबकारी बल की तैनाती

मंडला, 23 दिसंबर 2025

नव वर्ष सेलिब्रेशन को दृष्टिगत रखते हुए कान्हा नेशनल पार्क स्थित फॉरेस्ट नाका में आबकारी बल की तैनाती की गई है। क्षेत्र में संचालित रिसोर्ट के लिये शराब के अवैध परिवहन की रोकथाम की दृष्टि से विभाग में पदस्थ आबकारी बल की ग्राम चरगांव स्थित फॉरेस्ट नाका में 23 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक के लिये ड्यूटी सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित गई है। आबकारी बल को ड्यूटी स्थल में वाहनों की गहन चैकिंग करने तथा अवैध मदिरा पाये जाने पर वाहनों को रोककर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related posts

आज से शुरू होगा हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक

Reva India News

*समाज में स्वास्थ्य एवम पोषण की आवश्यकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*………

Reva India News

जिले की 760 लाड़लियों को छात्रवृत्ति का हुआ वितरण

Reva India News

Leave a Comment