Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम डूंडादेई रैयत में “शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” संपन्न

मंडला, 24 दिसंबर 2025

घुघरी के ग्राम डूंडादेई रैयत में “शिकायत निवारण सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की बीपी, शुगर एवं सामान्य रोगों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

Related posts

उप सरपंच ने किया सरपंच के फर्जी सील साइन उप सरपंच पहुंच सलाखों के पीछे

Reva India News

अतिवृष्टि, बाढ़ एवं सर्पदंश से हुई जनहानि के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें- कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

Reva India News

Leave a Comment