Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम कन्हारगांव, जामुन पानी में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया

मंडला, 24 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार एवं जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री मोहन नागर के नेतृत्व में जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था, धेनु बाड़ी गौ संरक्षण समिति सेमरखापा के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत बनियानतारा के पोषक ग्राम कन्हारगांव में नाला पर पत्थर, मिट्टी और 160 बोरियों से बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में बोरी बंधान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम कन्हारगांव के नाला पर बोरी बंधान के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक ने कहा कि इस बोरी बंधान से रबी की फसल के लिए सिंचाई का लाभ होगा। साथ ही जीव जंतु, पशु, पक्षी एवं मवेशियों को इस व्यवस्था से पानी मिलेगा, जो कि गर्मी के मौसम तक बना रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिये शपथ दिलाई गई।

Related posts

संभाग आयुक्त ने कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिए निर्देश

Reva India News

आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आदि उत्सव का कार्यक्रम रामनगर में होगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव 2025 की तैयारियों पर चर्चा की  

Reva India News

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment