Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैदिक गुरुकुल में मनाई तुलसी जयंती जल संचय अभियान के अंतर्गत जल चौपाल का आयोजन

मंडला, 26 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड मंडला जिला मंडला द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जल संचय अभियान के अंतर्गत जल चौपाल के माध्यम से जन जागरूकता एवं श्रमदान से बोरी बंधान का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वैदिक गुरुकुल एवं समाज कार्य में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में शासन की मंशानुसार जल संचय अभियान के अंतर्गत जल चौपाल का आयोजन किया गया।

वैदिक गुरुकुल आश्रम के संचालक आचार्य भीमदेव जी ने तुलसी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि तुलसी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों में निहित है, जो प्रतिरक्षा को मजबूत करती है, तनाव कम करती है, पाचन सुधारती है और सर्दी-खांसी, बुखार, सिरदर्द और त्वचा रोगों जैसे कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाती है, जिससे यह आयुर्वेद में एक बहुमूल्य जड़ी-बूटी है और आधुनिक स्वास्थ्य दिनचर्या का भी हिस्सा बनती जा रही है। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

18339 किसानों से 1008236.38 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान

Reva India News

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment