Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वार्ड क्र.-08 श्रीराम वार्ड के उप निर्वाचन के मतगणना के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

मंडला, 26 दिसंबर 2025

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से जिले की निगरानी निकाय मंडला के अंतर्गत वार्ड क्र.-08 श्रीराम वार्ड के उप निर्वाचन के मतगणना का कार्य संपन्न होना है।

नगरपालिका मण्डला के पार्षद पद के मतगणना के दौरान निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए प्रारूप-20, प्रारूप 21 क, प्रारूप 22, प्रारूप 23, प्रारूप 24 तैयार करने के लिए नियुक्त कर्मचारियों को मतगणना कार्य, निर्वाचन परिणाम का कार्य करने एवं राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में ऑनलाईन करने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के नेतृत्व में श्री प्रेम हरदहा, सहायक ग्रेड-3 तहसील मंडला, श्री राजेन्द्र सेन्द्राम सहायक ग्रेड-2 जनजातीय कार्यविभाग मंडला, श्रीमती पुष्पा तेकाम सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर जनपद पंचायत मंडला, श्रीमती सोमवती नरेती कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला पंचायत मंडला मतगणना से संबंधित समस्त कार्य संपादित करेंगे। कार्य संपादन के दौरान श्री राकेश पटेल भृत्य नगरपालिका मंडला एवं श्री जियालाल भारतीया भृत्य नगरपालिका मंडला दल को सहयोग करेंगे।

नियुक्त सभी कर्मचारी मतगणना दिनांक 31 दिसंबर को प्रातः 8 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला के नवीन भवन में उपस्थित होकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

जल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 21 फरवरी 2026

Reva India News

’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ आमजन का अभियान बने – डाॅ. यादव वीसी में अधिकारियों को दिये निर्देश

Reva India News

Leave a Comment