Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समग्र आईडी में त्रुटि का हुआ त्वरित निराकरण

मंडला, 28 दिसंबर 2025

नैनपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हीरापुर निवासी श्री प्रीतम रजक द्वारा जनपद पंचायत नैनपुर के माध्यम से समग्र आईडी बनाए जाने के दौरान हुई गंभीर त्रुटि के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि समग्र आईडी में उनके नाम के साथ त्रुटिवश स्वर्गीय अंकित हो गया है तथा जन्मतिथि भी गलत दर्ज कर दी गई है, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।

इस संवेदनशील प्रकरण की जानकारी मीडिया के माध्यम से सामने आते ही कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नैनपुर को प्रकरण की जांच कर शीघ्र आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में शनिवार को संबंधित व्यक्ति श्री प्रीतम रजक की समग्र आईडी में नाम एवं जन्मतिथि से संबंधित सभी त्रुटियों का विधिवत सुधार कर दिया गया। साथ ही, उक्त गंभीर त्रुटि के लिए उत्तरदायी लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध नोटिस जारी कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नैनपुर को दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

Related posts

स्कूलों में प्रत्येक गुरूवार को लगेगा टीडी एवं डीपीटी का टीका बीमारी से डरें, टीके से नहीं, टीका नहीं सुरक्षा कवच है

Reva India News

महाराजपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

महाराजपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सीवरेज लाईन एवं सड़क कार्य को जल्द पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment