Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 30 दिसंबर 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में अधिनियम अंतर्गत अपराधवार प्रावधानित राहत राशि प्रदान किए जाने, जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था, पीड़ितों/साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूर व आहार व्यय वितरण, अधिनियम के अंतर्गत रजिस्टर्ड मामलों की स्थिति, अन्वेषण की प्रकरणवार स्थिति, लोक अभियोजक द्वारा की गई कार्यवाही, प्रकरणों के निराकरण, राहत स्वीकृति तथा वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने पुलिस विभाग के पास लम्बित 23 प्रकरणों के संबंध में कहा कि संबंधित प्रकरणों को शीघ्र जिला स्तरीय समिति की ओर प्रेषित करें। समिति के पास लंबित सभी 24 प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए बैठक में प्रकरण स्वीकृत किए गए। बैठक के दौरान न्यायिक निराकरण वाले प्रकरणों का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, एसडीओपी श्रीमती अर्चना अहीर, मंडल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री विष्णु सिंगौर सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

दिव्यांग हितग्राही को मिली ट्राइसाइकिल, अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 लोगों की समस्याएं

Reva India News

रामनगर पंहुचे केंद्रीय मंत्री, आदि उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा राज्यपाल 7 मई को करेंगे आयोजन का शुभारंभ

Reva India News

2 और 3 अक्टूबर निशुल्क शिविर योगीराज हॉस्पिटल में

Reva India News

Leave a Comment