Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गॉट टेलेंट: जिले की छुपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच कलेक्टर की पहल पर आयोजन, समिति व पत्रकारों से लिए गए रचनात्मक सुझाव

मंडला, 31 दिसंबर 2025

जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “मंडला गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता का आयोजन नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों एवं पत्रकारों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिले की छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान देने का माध्यम बने। उन्होंने कार्यक्रम को पारदर्शी, आकर्षक एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। पत्रकारों एवं समिति सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा, ऑडिशन, प्रचार-प्रसार, जजमेंट प्रक्रिया एवं प्रतिभागियों की सुविधा को लेकर उपयोगी सुझाव दिए, जिन्हें शामिल करने पर सहमति बनी।

गायन एवं नृत्य विधा में होगी प्रतियोगिता

 

“मंडला गॉट टैलेंट” के अंतर्गत गायन और नृत्य विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाईन फॉर्म के माध्यम से जमा किया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय जिला खेल अधिकारी मंडला में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फॉर्म संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8966821052 एवं 8319463567 पर संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात ऑडिशन प्रारंभ होंगे।

गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। गायन प्रतियोगिता में एकल प्रस्तुति केरोके के माध्यम से जबकि नृत्य प्रतियोगिता में एकल, युगल एवं समूह नृत्य (अधिकतम 8 सदस्य) शामिल हो सकते हैं। सेमीफाइनल कार्यक्रम 16 जनवरी तथा 17 जनवरी को फिनाले प्रतियोगिता के लिए स्थान पृथक से तय कर सूचित किया जायेगा।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन मंडला की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और जिले के कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन समिति को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 दिसम्बर 2022

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

मंत्री श्रीमती उईके की उपस्थिति में ग्राम सर्री-बिछुवा में हुआ “जल अर्पण कार्यक्रम” जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन की पूजा, जल रैली, नुक्कड़ नाटक व पानी जांच किट से जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment