Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसेवा के नाम समर्पित रहा राहुल गांधी का जन्मदिन जनता को की एम्बुलेंस समर्पित-जरूरतमंदों को बांटा सूखा राशन फल व मास्क

मध्य प्रदेश मंडला


– जनसेवा विश्वास की विचारधारा और देश का विकास करने वाला देश का एकमात्र राजनीतिक दल कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो आम जनता के लिए काम करती है। देश की आजादी से लेकर देश को विश्व का सबसे समृद्ध देश बनाने में कांग्रेस पार्टी का योगदान देश का हर नागरिक जानता है। कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी जी का नेतृत्व करोड़ो कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित करता है। आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मना रहा है। उनके ही निर्देश पर कोरोनाकाल में देश की पीड़ित जनता के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता सेवा में जुटा रहा। देश के नागरिकजनों को मदद पहुंचाई गई और आज भी कार्यकर्ता जनसेवा में जुटा हुआ है। इसी क्रम में आज हमने आम जनता के सेवार्थ बिछिया विधानसभा के लिए तीन एम्बुलेंस समर्पित की हैं। यह सेवाभाव निरंतर जारी रहेगा। यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का, जिन्होंने शनिवार को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी विधायक निधि से प्रदत्त तीन एम्बुलेंस आम जनता को समर्पित की।

व्यापारी किसान और वरिष्ठ नागरिकों ने किया लोकार्पण

बिछिया विधानसभा में विधायक निधि से प्रदत्त इन तीन एम्बुलेंस का लोकार्पण बिछिया के व्यापारियों, किसानों व वरिष्ठ नागरिकजनों से कराया गया और इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश का हर नागरिक देश के लिए महत्वपूर्ण है और नागरिकों के लिए ही सब कुछ है। वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग व किसानों की ओर से भरत भट्ट, योगेश गुप्ता, उत्तम अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, सुनील नामदेव, चन्दू झारिया, सुनील गर्ग, प्रतीक श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर इन एम्बुलेंस का पूजन अर्चन कर इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात तीनो एम्बुलेंस के साथ बिछिया विधायक व कार्यकर्ताओं ने बिछिया नगर का भ्रमण कर आम नागरिकजनों को एम्बुलेंस उपलब्धता की जानकारी दी।

जरूरतमंदों को वितरित किया सूखा राशन व मास्क

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जरूरत मंदो को सूखा राशन वितरित किया गया। जिला अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने आसपास के ग्रामों में पहुंचकर गरीब जरूरतमंदों को चावल, गेंहू, तेल, दाल आदि वितरित किया साथ ही कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने की समझाइश देने के साथ मास्क भी वितरित किये।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी परते, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरि कुलेश, मोहन पटेल, झुन्ना ठाकुर, जितेंद्र दीक्षित, वहीद खान, प्रणव लोध, रणधीर रानू राजपूत, जगदीश कसार, डमरू सिंह राजपूत, देवी यादव, जे डी साहू, गणेश धुर्वे, नारद यादव, कलीराम मार्को, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, शशांक गोस्वामी, सुभाष टोनी मिश्रा, अमन राजपूत, टीका तुमराली, निखिल राजपूत, अक्षत झारिया, कमलेश मरावी, दीपक भलावी, इरशाद खान, पंसारी मरकाम, अक्षय राय, द्वारका राजपूत, दिलीप धुर्वे, प्रसून पांडे, विनय पांडे, नरबद कुशराम, संतकुमार साहू, अरुण पांडे, ओमप्रकाश सोनी, सुंदर सिंह कुम्हरे सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं फ़ोर्स कंपनी के मैनेजर अवधेश सिंह, बिछिया, घुघरी, मवई बीएमओ व स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

अभाविप मण्डला नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गई घोषित की*

Reva India News

दुकान सरहद के बाहर सामग्री रखने पर होगी कार्यवाही  

Reva India News

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment