Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाधान योजना की तारीख बढ़कर हुई 31 जनवरी

मंडला, 5 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मण्डला वृत्त के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता द्वारा समाधान योजना की तारीख बढ़ाई गई है। उन्होंने अपील की है कि आमजन समाधान योजना का सभी पात्र उपभोक्ता लाभ लें। शत् प्रतिशत अधिभार में छूट प्रथम चरण 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। 23 अक्टूबर 2025 के माध्यम से प्रदेश के बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना, 2025-26 के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके तहत योजना के प्रथम चरण की अवधि 31 दिसंबर 2025 थी। एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमि. के उपरोक्त संदर्भित पत्र द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि प्रथम चरण में उपभोक्ताओं के उत्साह तथा सहभागिता को देखते हुए उक्त योजना के प्रथम चरण की अवधि में एक माह अर्थात् 31 जनवरी 2026 तक की वृद्धि की जाये। राज्य शासन द्वारा समग्र रूप से विचारोपरांत प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related posts

किसानों को राहत देने की पहल : उपार्जन केंद्रों पर बेहतर इंतजाम के निर्देश

Reva India News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक

Reva India News

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना: अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment