Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यारंभ: कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं राजीव कालोनी की आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 24 मार्च 2026

मंगलवार को जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत के उद्देश्य से जिले भर की आंगनबाड़ियों में विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित किये गए। ग्राम देवदरा के राजीव कालोनी क्षेत्र की स्मार्ट आंगनबाड़ी में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा भी शामिल हुए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र में मौजूद बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और टॉफी प्रदान की। सभी बच्चों को केंद्र से विदाई स्वरूप पुष्पहार पहनाये गए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं को बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिलाकर उत्तम शिक्षा दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता तिवारी, ग्राम पंचायत देवदरा के उप सरपंच, पंचगण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, सहायक संचालक श्रीमती लीना चौधरी, परियोजना अधिकारी मंडला श्री अनूप नामदेव सहित विभागीय अमला एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related posts

जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही से ढप्प पडा विकास कार्य‐ ग्राम पंचायतों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार- ठेकेदार और सरपंच सचिव मिलकर सासकिय योजनाओ को लगा रहे चूना –

Reva India News

जनभागीदारी के साथ समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल ग्राम पंचायत मझगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजित

Reva India News

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

Reva India News

Leave a Comment