Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की योजना तैयार करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले के उत्पाद गुणवत्ता अच्छी है। बेहतर पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के माध्यम से जिले के उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ाई जा सकती है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, एलडीएम अमित केसरी, उपसंचालक कृषि एसएस मरावी, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन बीडी भैंसारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की कल्पना को साकार करने के लिए जिले के उत्पादों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के उत्पादों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जाए। संबंधित अधिकारी मेजर पैकेजिंग यूनिट की स्थापना का प्रयास करें। विभिन्न ग्रामों में होने वाले उत्पादों के संग्रहण के लिए संकलन केन्द्र स्थापित किया जाए। कोदो कुटकी तथा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कृषि विज्ञान केन्द्र और आत्मा परियोजना से समन्वय कर शहद पालन वाले हितग्राहियों को प्रशिक्षित किया जाकर शहद संग्रहण एवं पैकेजिंग का कार्य किया जाए। कोदो कुटकी संग्रहण एवं प्रोसेसिंग हेतु भवन का चिन्हांकन करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के उत्पादों के लिये उत्तम प्रकार की पैकेजिंग एवं ब्राण्ड लोगो तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा ट्राईफेड भोपाल के साथ उत्पादों की मार्केटिंग हेतु कार्य किया जा रहा है, भविष्य में अमेजॉन एवं अन्य संस्थाओं के साथ उत्पादों की मार्केटिंग हेतु प्रयास किए जाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग कॉमन डाटाबेस तैयार करें जिससे आवश्यकतानुसार उनका उपयोग किया जा सके।

Related posts

पुलिस थाना महाराजपुर द्वारा नो एंट्री के उल्लंघन पर 7 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 106 आवेदक

Reva India News

कलेक्टर ने प्रतिमा विसर्जन कुण्ड पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

Leave a Comment