Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने घुघरी में देखे वाटरशेड परियोजना के कार्य

मंडला, 7 जनवरी 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला श्री शाश्वत सिंह मीना द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर शेड विकास 2.0 अंतर्गत परियोजना क्रमांक 3 जनपद पंचायत घुघरी जिला मंडला का भ्रमण किया गया। यहां उन्होंने रिज क्षेत्र में कंटूर ट्रेंच संरचना वाटरशेड समिति भैंसवाही का निरीक्षण करते हुए संरचना निर्माण के पूर्व एवं पश्चात के परिणामों के विषय में विस्तृत चर्चा की। वाटरशेड समिति चौबा अंतर्गत निर्मित सीरीज तालाबों का भ्रमण कर उपयोगकर्ता दल से इसकी उपयोगिता के विषय में जानकारी ली। इस दौरान श्री इंदर नंदा, श्री राजेश मरावी, श्री दिलीप धुर्वे, श्री शिवा कुमार उइके, श्री राम मरकाम एवं वाटरशेड जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश सिंगरौरे एवं वाटरशेड टीम उपस्थित रही।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने वाटरशेड समिति कचनारी के पोषक ग्राम उरवाही में निर्मित खेत तालाब हितग्राही श्री डुमारी पिता श्री दादूलाल के खेत तालाब में व्यवसायिक स्तर पर मत्स्य उत्पादन का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही वाटरशेड समिति कुसुमी में हितग्राही श्री रूपसिंह पिता श्री पोहप सिंह के शेड नेट, सब्जी उत्पादन एवं खेत तालाब का भ्रमण कर आगामी समय से योजना से लाभ लेने के विषय में चर्चा कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 10 जनवरी 2024

Reva India News

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

1 से 10 अक्टूबर 2021 तक फौती नामांतरण हेतु विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment