Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग द्वारा 5 वाहनों को बम्हनी थाने की सुपुर्दगी में दिया गया

मंडला 26 सितंबर 2024

प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार सतत् कार्यवाहियाँ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर बम्हनी क्षेत्र के अन्तर्गत खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुये 5 वाहन ट्रेक्टर एमपी 51 एए 6836, एमपी 51 एए 4830, एमपी 51 एए 6420, एमपी 51 एए 7441 एवं एमपी 51 एए 7546 को खनिज विभाग के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन/परिवहन में संलिप्त पाये जाने से जप्त किया गया। उक्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना प्रभारी, थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही सहायक खनिज अधिकारी, खनिज निरीक्षक एवं खनिज विभाग के द्वारा की गई है।

Related posts

संविदा श्रमिकों के नियोजन के लिए ‘प्रिंसिपल एम्प्लॉयर’ पंजीयन अनिवार्य

Reva India News

23 जून को जिले में 20.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

अंडर 15 स्टेट फुटबॉल चैंपियंस का हुआ जोरदार स्वागत मंडला ने इतिहास रचते हुए फाइनल में इंदौर को को दी 2 / 4 से मात

Reva India News

Leave a Comment