Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेल, फिटनेस और प्रतिभा से बनेगा सशक्त युवा भारत – मंत्री श्रीमती उइके राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने युवाओं को दी सौगात, विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन, ‘मण्डला गॉट टैलेंट’ व ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ

मंडला, 12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, मण्डला में युवाओं के लिए प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसी अवसर पर मण्डला गॉट टैलेंट तथा खेलो एमपी यूथ गेम्स का विधिवत शुभारंभ भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका मण्डला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, श्री वेदप्रकाश कुलस्ते, जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर सहित अन्य अधिकारी, खेल विभाग का अमला, प्रशिक्षक, बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पहले खिलाड़ियों के लिए इतनी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि उनके प्रयासों से प्रत्येक विधानसभा में स्टेडियम निर्माण करने की घोषणा की गई है। मंडला विधानसभा में भी खिलाड़ियों के लिए 7 एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर देश को पदक दिला रहे हैं, जो यह सिद्ध करता है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो हमारी युवा शक्ति किसी से कम नहीं है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना हुनर दिखाएँ, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने फिटनेस, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। खेल, फिटनेस और प्रतिभा से ही सशक्त युवा भारत का निर्माण होगा। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती उइके ने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई।

फिटनेस सेंटर का किया अवलोकन

 

मंत्री श्रीमती उइके ने स्वामी विवेकानंद फिटनेस सेंटर का अवलोकन भी किया और यहां ट्रेडमिल पर दौड़ी। जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस फिटनेस सेंटर में यूएसए के लाईफ फिटनेस ब्रांड की अत्याधुनिक मशीने लगाई गई है। जिससे यह मण्डला का सर्वश्रेष्ठ जिम बन गया है। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह सेंटर युवाओं को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

कार्यक्रम में खेलो एमपी यूथ गेम्स की जानकारी देते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि इसके अंतर्गत विकासखंड स्तर पर चयन स्पर्धाएँ 12 जनवरी से प्रारंभ हो रही हैं, जबकि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 27 खेलों का आयोजन किया जायेगा। मण्डला जिले के सभी 9 विकासखंडों से लगभग 2800 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इसी के साथ मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मंडला गॉट टेलेंट के माध्यम से जिले की छिपी प्रतिभा को मंच पर लाने का मौका मिलेगा। इसके अंतर्गत गायन और नृत्य की विधा में प्रतिभागी अपना टेलेंट दिखा सकेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया, नटराज डांस ग्रुप द्वारा ऊर्जावान नृत्य और आयुष उपाध्याय द्वारा सुमधुर गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ श्री अनूप नामदेव द्वारा किया गया।

Related posts

शालात्यागी बच्चों को सरकार की कौशल विकास योजना की जानकारी दी गई

Reva India News

जनसुनवाई में संतोष को तत्काल मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Reva India News

स्वरोजगार स्थापित करने आवश्यक जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment