Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मकर संक्रांति पर मिठास और स्नेह कलेक्टर ने बच्चियों को गर्म कपड़े, लड्डू व शिक्षण सामग्री भेंट की

मंडला, 14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर शासकीय कन्या पुत्री शाला में बच्चियों के लिए स्नेह और संवेदनशीलता से भरा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने यहाँ पहुंचकर बच्चियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े एवं अध्ययन के लिए शिक्षण सामग्री वितरित की गई। मकर संक्रांति की खुशियों को और भी खास बनाते हुए कलेक्टर ने बच्चियों को तिल के लड्डू भी वितरित किए। बच्चियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर विद्यालय परिसर में एक अपनापन और उत्सव का माहौल बन गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें दुलार किया और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चियों का आत्मविश्वास और शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर डीपीसी श्री कुलदीप कठल, श्री कपिल तिवारी, शिक्षकगण एवं बच्चियाँ मौजूद थी।

Related posts

भू-स्खलन रोकने की दृष्टि से सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की मंडला-जबलपुर मार्ग निर्माण की समीक्षा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 10 अक्टूबर 2023

Reva India News

जेल घाट में किया गया श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment