Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीरता को नमन, सेवा का सम्मान सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजन का किया सम्मान

मंडला, 14 जनवरी 2026

10वें सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, कमांडेंड 148वीं बटालियन सीआरपीएफ श्री विक्रांत सारंगपाणी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री कछवाहा ने सैनिकों के अदम्य साहस एवं राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए कहा कि सैनिक अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी अपने प्राणों की परवाह किए बिना हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों का यह साहस और समर्पण हम सभी को गर्व की अनुभूति कराता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों से संवाद कर उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश की सरहदों की रक्षा वीर जवानों के साहस और समर्पण से ही संभव है। पूर्व सैनिकों का त्याग और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा प्रेरणादायी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सदैव पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ खड़ा है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। राष्ट्र के प्रति यह समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है और जिला प्रशासन ऐसे गौरवशाली योद्धाओं को सदैव सम्मान देता रहेगा।

कमांडेंट श्री सारंगपाणी ने जिले के पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि मंडला जिले में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। सीआरपीएफ की ओर से सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को सलाम है। कमांडेंट ने पूर्व सैनिकों को बटालियन में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान की बात होगी।

कार्यक्रम में रिटायर्ड सूबेदार श्री रज्जूलाल मरावी, आर्टिलरी नायक श्री के.के. बैरागी, एयर डिफेंस श्री नंदकुमार यादव, शहीद नायक श्री दिलीप कुमार चंद्रौल, हवलदार श्री रामकुमार ठाकुर, टीएस नायक श्री रविशंकर मरावी, हवलदार श्री जगदीश पटेल, सूबेदार मेजर अब्दुल सलीम, हवलदार श्री प्रेमलाल, नायक श्री रतिराम कछवार, सूबेदार मेजर मो. कासिम तथा रिटा. नायक श्री लक्ष्मीनारायण, एस.पी. पटेल, सिपाही श्री ब्रजेश कुमार कुड़ापे, श्री गणेश प्रसाद झारिया, नायक श्री कमलसिंह भगत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, अन्य अधिकारी एवं पत्रकारसाथी मौजूद थे।

यह दिन भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की सेवाओं के सम्मान में मनाया जाता है। साथ ही पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता यह दिवस हमारे उन बहादुर पूर्व सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने अपने जीवन के सुनहरे वर्ष देश की सुरक्षा में लगा दिए।

Related posts

जल संरक्षण के लिए कापामाल में हो रहा तालाब का गहरीकरण

Reva India News

अवैध लकड़ी से भरी ट्राली जप्त .वनविभाग की कार्यवाही

Reva India News

जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Reva India News

Leave a Comment