Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला फूंका

मंडला में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों के विरोध में शनिवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक परिसर में विधायक का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और यह संपूर्ण नारी समाज का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कांग्रेस से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने इस संबंध में कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की सोच को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

पुतला दहन के समय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत संजय कुशराम, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल सहित, नगर अध्‍यक्ष शिवा रानू राजपूत अनीता तिवारी, शिखा श्रीवास्तव, उमा यादव,ममता साहू, तरला कछवाहा, पूर्णिमा धुर्वे,प्रतिभा साहू, पूर्णिमा धुर्वे, अनीता चौधरी, अंकिता दुबे, दीप्ति नरेलिया,बबीता अधिकारी, मुक्ता मणि, ललिता लाहोरिया, संध्या यादव, सारिका मिश्रा, गंगोत्री बडगैया, रागिनी तिवारी, शीतल वैष्णव, सौरभ गुप्ता,मयंक विश्वकर्मा, अमन अग्रवाल, मोंटी मलिक,दीपांशु दुबे, अंकित चौरसिया, शानू दुबे,, नीरज कांड्रा, सावन नीखर, इशांक साहू, विभोर मिश्रा, महेंद्र सोनकेशरी,अंकित ज्योतिषी, दीपांशु बब्बू दुबे,सुनील मिश्रा, देव,नरेश सिंधिया, दिनेश चोधरी,यशवंत तिवारी,सुधीर मिश्रा, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय मंडला

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 मई 2022

Reva India News

’’लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम’’ का आयोजन 25 को प्री-रजिस्ट्रेशन  www.mp.mygov.in पर प्रारंभ

Reva India News

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment