मंडला 19 सितंबर 2025
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड-नारायणगंज में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला/कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त मेले में 189 बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया। मेले के दौरान 148 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए 126 प्रतिभागी व प्रथम एजुकेशन जबलपुर के लिए 22 प्रतिभागियों का कंपनी द्वारा प्राथमिक चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज, जनपद उपाध्यक्ष नारायणगंज, श्री श्रुति सागर उपाध्याय-विकासखंड प्रबंधक़, श्री राकेश झारिया, श्रीमति मंजूलता पड़वार, श्रीमति सरस्वती नीखर-सहा. विकासखंड प्रबंधक एवं श्री दशरथ रजक-कार्यालय सहायक सह-कम्पूटर ऑपरेटर, श्री मोहित कुमार सिंगरौरे-कार्यालय परिचायक, निधि मिश्रा व कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विकासखंड-निवास में 22 सितंबर को, विकासखंड-नैनपुर में 23 सितंबर को, विकासखंड-मवई में 24 सितंबर को एवं विकासखंड-मंडला में 25 सितंबर को रोजगार मेला/कैम्प आयोजित किया जाना है।
