Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम उदय से अभ्युदय अभियान से ग्रामीण चेतना को नई दिशा ग्राम मोहगांव में ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन जागरूकता रैली सहित प्रतिभा सम्मान समारोह

मंडला, 21 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश शासन, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदिवासी जन कल्याण विकास संस्थान, निवास के बैनर तले “ग्राम उदय से अभ्युदय” कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन मोहगांव, जनपद पंचायत निवास में संपन्न हुआ। ग्राम विकास पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पखवाड़ा अवधि में ग्राम स्तर पर विभिन्न जागरूकता रैलियाँ एवं जनसंवाद गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इस दौरान जल संरक्षण रैली, पर्यावरण संरक्षण रैली, गौ संरक्षण अभियान, संस्कृति एवं संस्कार जागरूकता कार्यक्रम, स्वालंबन एवं स्वदेशी अभियान तथा नशा मुक्ति रैली प्रमुख रहीं। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने वाली प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को मंच से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, जनजागरूकता एवं ग्राम स्तर पर किए गए कार्यों के प्रति शासन एवं समाज की ओर से एक सकारात्मक संदेश है। साथ ही ग्राम के प्रतिभावान विद्यार्थियों, जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनको भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्रिकेट, कबड्डी जैसी खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवास से पीसीओ श्री निरंजन खटीक, पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री सुरेश टेकाम, पत्रकार श्री रोहित चौकसे, ग्राम पंचायत जवेधा के सरपंच श्री रमेश सैयाम, पटवारी श्रीमती आकांक्षा झारिया, सचिव श्री रमेश मरावी तथा ग्राम पंचायत मोहगांव की सरपंच श्रीमती सुनीता उलाडी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

Related posts

बिछिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया फिश पार्लर का भूमि पूजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment