Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

मंडला, 23 जनवरी 2026

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शामिल हुए। यहाँ उन्होंने सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयंती के मौके पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। पराक्रम दिवस के मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री मिश्रा ने मंच से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए अध्ययन के साथ-साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय पदमी, ब्रेन चाईल्ड एकेडमी, महर्षि विद्यामंदिर, निर्मला हायरसेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री उलाड़ी सहित विद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहा।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर विशेष फोकस करें अधिकारी – कलेक्टर समय सीमा की बैठक में निर्देश  

Reva India News

आज से प्रारंभ होगा ’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Reva India News

बंजर भूमि बनी वरदान, कुटकी और आम की खेती से बदली भगत सिंह की तकदीर

Reva India News

Leave a Comment