Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 24 जनवरी 2026

शासकीय कन्या महाविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालिका दिवस की श्रृंखला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सेवा श्री तपन धारगा उपस्थित रहे। करियर काउंसलिंग सत्र में काउंसलर के रूप में श्री दिलीप श्रीवास सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित बड़कुल के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा व आयोजन के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। करियर काउंसलर श्री दिलीप श्रीवास के द्वारा करियर के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि, व्यापार और सेवा में प्रवेश के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री शरदनारायण खरे द्वारा उक्त कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखे गए। मुख्य अतिथि श्री धारगा के द्वारा कानून प्रदत्त अधिकारों की जानकारी बालिकाओं को दी गई एवं पीसी पीएनडीटी एक्ट तथा बाल विवाह अधिनियम के बारे में विस्तार से समझाया गया।

Related posts

एमपी हाउसिंग को भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति/दावा 15 दिवस के भीतर आमंत्रित

Reva India News

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर ध्यान दें – कलेक्टर  

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment