Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उईके की उपस्थिति में ग्राम सर्री-बिछुवा में हुआ “जल अर्पण कार्यक्रम” जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन की पूजा, जल रैली, नुक्कड़ नाटक व पानी जांच किट से जागरूकता अभियान

मंडला, 24 जनवरी 2026

जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्राम पंचायत सर्री-बिछुवा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा “जल अर्पण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, जल संरक्षण का संदेश फैलाना तथा हर परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उईके की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन की विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया, जिससे “हर घर जल” संकल्प को नई ऊर्जा मिली। मंत्री श्रीमती उईके ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है, जिसका लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। उन्होंने जल के संरक्षण, विवेकपूर्ण उपयोग और नल जल योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन में समुदाय की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण गतिविधियों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण व जल के महत्व पर प्रभावशाली संदेश दिया गया। इसके साथ ही पानी जांच किट से पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण कर ग्रामीणों को जल की शुद्धता जांचने की आसान प्रक्रिया भी समझाई गई। जनजागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जल रैली निकाली गई, जिसमें जल बचाने और जल जीवन मिशन को सफल बनाने का संदेश गांव-गांव तक पहुँचाया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का स्टाफ, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, नलचालक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण और “हर घर जल” के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने पुख्ता इंतजाम रखें – श्री सिंह प्रभारी मंत्री ने ली जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक

Reva India News

लाड़ली बहना योजना की राशि से हर माह की बचत ने बदली जिंदगी श्रीमती चांदनी पांडे बनीं स्वावलंबन की मिसाल

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment