Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ए-ग्रेड उपलब्धि पर बधाई, टीएल बैठक में कलेक्टर ने तय की आगे की रणनीति, धान उपार्जन की सघन समीक्षा बारिश से बचाव और समय पर भुगतान के निर्देश

मंडला, 28 जनवरी 2026

मंगलवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने माह अक्टूबर में राजस्व विभाग अंतर्गत नारायणगंज, निवास एवं नैनपुर को ए-ग्रेड तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के सभी जनपदों को ए-ग्रेड प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टीमवर्क और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है, जिसे आगे भी बनाए रखा जाए।

टीएल बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टीएल मार्क प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

धान उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि परिवहन के पश्चात किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों पर धान को तिरपाल से सुरक्षित ढकने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कोदो-कुटकी उपार्जन को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि इसका कार्य 31 जनवरी तक किया जाना है, अतः आगामी 3-4 दिनों में उपार्जन की गति अधिक से अधिक बढ़ाई जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई थी, जिसमें विभागीय इंडिकेटर्स के आधार पर समीक्षा हुई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत रोजाना गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा उसकी ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में कमिश्नर द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के एजेंडा पर भी विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री सचिन जैन, श्री संस्कार बावरिया सहित अन्य एसडीएम तथा जिलाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन 6 को

Reva India News

आज चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि

Reva India News

Leave a Comment