Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त दुर्घटनाओं में कमी व राह-वीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए स्पष्ट निर्देश

मंडला, 28 जनवरी 2026

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की जान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ एवं संस्कार बावरिया, आरटीओ बिमलेश कुमार गुप्ता सहित जिले के समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में केशलेस ट्रीटमेंट स्कीम और राह-वीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि केशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के बाद पहले 7 दिनों तक 1.50 लाख तक का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया गया है। इस योजना से जुड़े लंबित भुगतान प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी उन्होंने दिए।

मानवीय दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिक समाज के सच्चे नायक हैं। राह-वीर योजना के तहत ऐसे मददगारों के लिए प्रोत्साहन 25,000 कर दी गई है तथा उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में जिले के 10 चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) की वर्तमान स्थिति, वहां किए गए सुधार कार्यों और शेष आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण एवं शहरी, दोनों क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन अनिवार्य है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों की दुर्घटना व मृत्यु दर के आंकड़ों का गहन विश्लेषण कर कमियों को चिन्हित करने तथा सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर-स्पीडिंग, वाहन बीमा एवं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के उल्लंघन पर कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रखने को कहा गया। साथ ही स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

पुस्तिका तैयार करने में सहयोग के लिए सम्मान

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

Reva India News

Leave a Comment