Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संवेदनशील पहल पहले समझाइश, फिर कार्रवाई कलेक्टर और एसपी खुद सड़क पर उतरे हेलमेट पहनने का दिया जीवनरक्षक संदेश

मंडला, 29 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की संवेदनशील और अनुकरणीय पहल शुक्रवार को देखने को मिली। वीरनारायण शाह बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर अधिकारियों ने स्वयं खड़े होकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया और यह संदेश दिया कि जीवन की सुरक्षा सबसे पहले है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को तत्काल दंडित करने के बजाय पहले समझाइश दी गई। ऐसे वाहन चालकों की गाड़ियाँ बस स्टैंड परिसर में खड़ी करवाई गईं और उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर हेलमेट मंगवाए गए। यह कदम लोगों को भावनात्मक रूप से सड़क सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया।

इसके साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का नाम, वाहन नंबर, मोबाइल नंबर एवं पता दर्ज किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे तीन दिन के भीतर हेलमेट खरीदकर पहनते हुए अपनी फोटो संबंधित नंबर पर भेजें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समझाइश का वास्तविक पालन हो रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हेलमेट पहनना सजा से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए सुरक्षित लौटने का भरोसा है। पहले हम समझाते हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई भी आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने भी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला और कई लोगों ने मौके पर ही हेलमेट पहनने एवं आगे से नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता के साथ सख्ती बरतते हुए सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, नगर निरीक्षक श्री शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, श्री योगेश राजपूत, नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित

Reva India News

कलेक्टर ने की आदर्श ग्राम संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा

Reva India News

कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई और चंद्रपुर फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र के बीच फाइनल आज  सेमीफइनल में मुंबई ने गोंदिया और चंद्रपुर ने राजस्थान को दी शिकस्त पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ से हुआ दोनों सेमीफइनल का फैसला

Reva India News

Leave a Comment