Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से की विशेष गहन पुनरीक्षण के गतिशील कार्यवाहियों की समीक्षा

मंडला, 29 जनवरी 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत गतिशील कार्यवाहियों की समीक्षा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की गई। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एवं नो मैपिंग मामलों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ से बुक ए कॉल में प्राप्त होने वाली कॉल को त्वरित रूप से अटेंड कर मतदाताओं की कठिनाईयों का निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। कोई भी कॉल बिना अटैंड किए 48 घंटे से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए।

समीक्षा बैठक में उनके द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि दावा-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले सभी फार्म 6,7,8 के निराकरण में शिथिलता न बरती जाए तथा निराकृत फार्मो को ई-रोल में अपडेट अवश्य किया जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त अतिरिक्त एईआरओ के प्रस्ताव पर आयोग का अनुमोदन यथाशीघ्र प्राप्त हो जाएगा। पूर्व से नियुक्त एवं नये नियुक्त होने वाले एईआरओ के मध्य कार्य विभाजन का टेबिलटॉप वर्क पूर्ण कर लें तथा नवीन एईआरओ को लॉगिन कराने के लिए आवश्यक अभिलेख यथा-वोटर आईडी इत्यादि उनसे प्राप्त कर ली जाए, उन्हें कार्य के संबंध में विधानसभा स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिला दिया जाए ताकि आयोग का अनुमोदन प्राप्त होते ही नवीन एईआरओ भी सक्रिय होकर अपना-अपना कार्य तत्काल प्रारंभ कर सकें।

Related posts

’खुशियों की दास्तां’ संतकुमार के खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर विधि की रोपाई का अवलोकन किया गया पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से 300 एकड़ रकबे की रोपाई की गई है

Reva India News

सहायक संचालक श्री लाखनसिंह सैयाम को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में 8 सितम्बर तक आयोजित होंगे

Reva India News

Leave a Comment