Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

**एकलव्य विद्यालय, सिझोरा, में शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी सी.के. चौधरी का रैंक प्रमोशन बने सेकंड अफसर

**मंडला, 30 जनवरी 2026**: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सिझोरा, मंडला के सामाजिक विज्ञान शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी श्री छवि कुमार चौधरी को हाल ही में एनसीसी में रैंक प्रमोशन प्राप्त कर सेकंड अफसर बने है । 1मप्र आर्टी रेजिमेंट जबलपुर में ग्रुप मुख्यालय पर कर्नल श्री विक्रांत त्यागी सेना मेडल व सूबेदार मेजर ने पिपिंग सेरेमनी उनके कंधो पर सितारे लगाए ।यह प्रमोशन उनकी समर्पित सेवा, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

 

श्री चौधरी, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव मानागढ़ी के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता श्री विजेंद्र सिंह किसान है व माताजी गृहणी है ,चौधरी ने अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था और सामुदायिक सुरक्षा में योगदान दिया। इसके बाद दिल्ली शिक्षा विभाग में कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता दिखाई। साथ ही, अल्पसंख्यक आयोग में अपनी भूमिका निभाते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा में सक्रिय रहे।

 

वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में, श्री चौधरी विद्यार्थियों को इतिहास, भूगोल और सामाजिक मुद्दों पर गहन ज्ञान प्रदान करते हैं। एनसीसी अधिकारी के रूप में, वे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह रैंक प्रमोशन एनसीसी के मानकों के अनुरूप उनकी निरंतर प्रशिक्षण, कैडेट्स के मार्गदर्शन और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए मिला है।

 

श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “यह प्रमोशन मेरे लिए एक सम्मान है, जो मेरे परिवार, पूर्व सेवाओं और वर्तमान विद्यालय व 1 मप्र आर्टी रेजिमेंट के अधिकारियों और पी आई स्टाफ के सहयोग का परिणाम है। मैं आगे भी विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास करूंगा।”

 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है। श्री चौधरी का यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Related posts

नैनपुर के सात बीएलओ ने 100 प्रतिशत गणना पत्रक कार्य पूर्ण किया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शुभकामनाएँ

Reva India News

भू-राजस्व चालान का भुगतान अब ऑनलाइन  

Reva India News

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने किया ध्वजारोहण  

Reva India News

Leave a Comment