Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़

*स्कूल नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना।* *थांगता मार्शल आर्ट 4 एवं कुश्ती की 1 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में शामिल।

खेलो के क्षेत्र में जुन्नारदेव शहर ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इस कार्य को हमारे जुन्नारदेव के 5 दमदार होनहार खिलाड़ियों ने कर दिखाया है। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में यह खिलाड़ी अपने प्रदेश की टीम में सम्मिलित होकर अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों ने स्कूल,ब्लॉक,जिला,संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगितायो में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल नेशनल गेम्स की थांगता मार्शल आर्ट एवं कुश्ती चैंपियनशीप त्यागराज इंडोर स्टेडियम हेतु इंदौर में आयोजित प्री नेशनल कैंप के बाद सुनिश्चित कर लिया है। मध्य प्रदेश थांगता एवं कुश्ती का दल 28 तारीख को भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगा। थांगता खेल के 14 वर्ष बालक/बालिका आयु वर्ग के -40 कि.ग्रा. श्रीसमर्थ पिता योगेश रुखमांगद,-44 कि.ग्रा. अर्पित पिता नंदकिशोर विश्वकर्मा,+56 कि.ग्रा. मो.आवान पिता वसीम खान,-45 कि.ग्रा. राशि पिता स्वप्निल जैन एवं कुश्ती -39 कि.ग्रा. में फाल्गुनी पिता अनिल पाटिल अपने अगले पायदान पर शानदार खेल के प्रदर्शन करते नजर आएंगे। खिलाड़ियों के अच्छे खेल प्रदर्शन हेतु माता पिता एवं खेल प्रेमियों ने शुभाशीष प्रदान किया।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने वर-वधु को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया

Reva India News

जबलपुर सांसद आशीष दुबे का मंडला आगमन आज … .सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्रकारों से करेंगे चर्चा…

Reva India News

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment