Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करें – कलेक्टर श्री मिश्रा चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 30 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करें। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम, चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

आवासीय कॉलोनी में स्ट्रीट एवं भवनों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत और पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि आवासीय कॉलोनी में एक-एक सब इंजीनियर की नियुक्ति करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि दोहरे विस्थापन के अंतर्गत प्राप्त दावा आपत्ति के प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने टाटीघाट के 70 परिवारों का अतिरिक्त भू-अर्जन नवीन अवार्ड, विस्थापित परिवारों का मुआवजा राशि प्रदाय, दावों का निराकरण, मुआवजा फॉर्म भरा जाना, विस्थापित परिवारों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पूरक अवार्ड, पुर्नवास कॉलोनी गोंझी में परिवारों की शिफ्टिंग कर चैक प्रदाय करने, सीसी रोड निर्माण के अंतर्गत मानेगांव का अवार्ड, वन अधिकार पत्र धारकों का सत्यापन और मुआवजा अवार्ड सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद का राजभवन आगमन पर हुआ गरिमामय स्वागत  

Reva India News

कामकाजी महिला वसतिगृह स्थापित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

आर्ता: पुत्रवत आचारेत अर्थात-रोगी से पुत्र के समान व्यवहार करने सहित अनेक सिद्धांतों के प्रतिपादक महर्षि चरक के सिद्धांत आज भी हैं प्रासंगिक मंत्री इन्दर सिंह परमार

Reva India News

Leave a Comment