Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए है वन स्टॉप सेंटर अब तक 69 प्रकरणों का निराकरण

मण्डला 19 जनवरी 2021

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला का शुभारंभ 27 सितम्बर 2018 को रेडक्रॉस भवन में हुआ। महिलाओं, बालिकाओं में होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा पर वन स्टॉप सेंटर में पांच प्रकार की सहायता एक ही छत के नीचे दी जाती है जिसमें आवश्यकतानुसार आश्रय सुविधा, पुलिस सहायता, परामर्श सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा प्रदाय की जाती है। यहां पर कार्यरत अमृता कुजूर, निधि अग्रवाल, प्रीति जैन सभी महिलाओं व बालिकाओं से मित्रवत व्यवहार करती है।

वर्तमान में कुल 221 प्रकरण महिला हिंसा के दर्ज हैं जिसमें से 69 प्रकरण निराकृत किए जा चुके हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अन्य प्रकरणों में भी परामर्श दिया जाता है। साथ ही वैवाहिक मामलों में दोनों पक्षों का समझौता कराकर परिवारों को पुनः जोड़ा जाता है। पुलिस विभाग से शीला रावत व विधिक सहायता से रागिनी हरदहा व ज्योति उईके की सेवाएं वन स्टॉप सेंटर में ली जा रही है। आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं भी अस्पताल के माध्यम से ली जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे व सहायक संचालक मंजू शुक्ला के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से वन स्टॉप सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन 181 के प्रकरण दूरभाष के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर में आते हैं। इन सभी का निराकरण व फॉलोअप बुलाकर या वहां पहुंचकर तत्काल कार्यवाही की जाती है।

Related posts

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभिभावकों के लिए एडवाइजरी

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

Leave a Comment