Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईडीबीआई बैंक की सराहनीय पहल जिला चिकित्सालय मंडला को मिले 5 लाख रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण

मंडला, 30 जनवरी 2026

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में आईडीबीआई बैंक ने एक सराहनीय पहल की है। बैंक के सौजन्य से जिला चिकित्सालय मंडला को लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण प्रदान किए गए, जिससे अब क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में इन उपकरणों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। प्रदान किए गए उपकरणों में मल्टीपैरा मॉनिटर मशीन, सीपीएपी मशीन, ओटी ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रिक सक्शन मशीन तथा डबल डोर रेफ्रिजरेटर शामिल हैं, जो आपातकालीन एवं गंभीर रोगियों के उपचार में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि यह सहयोग रोगी कल्याण समिति के सदस्य डॉ. संजय तिवारी के विशेष प्रयासों एवं आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक श्री विनोद पिल्ले के सक्रिय सहयोग से संभव हो सका। इससे पूर्व भी बैंक द्वारा जिला चिकित्सालय को 2.5 लाख रुपये की ऑडियोमेट्री मशीन प्रदान की जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जिला चिकित्सालय एवं रोगी कल्याण समिति को इसी प्रकार का सहयोग निरंतर दिया जाता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. प्रवीण उइके सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर और एसपी ने ली संयुक्त बैठक

Reva India News

Leave a Comment