Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

मंडला, 30 जनवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत थाना बीजाडांडी के ग्राम भैंसवाही, निवास के घूरनेर, घुघरी के जुनवानी, टिकरिया के चिरइडोंगरी, मवई के पखवार, बरगांव, थाना मोहगांव के इंद्रा, अंजनिया के मानिकपुर, बिछिया के देई, लपटी, धमनगांव, देवरी, बोदला एवं केवलारी खुर्द, खटिया,  एवं चौकी सलवाह के कठईडीह कुंडपानी, मनेरी के कोहनी एवं गौराम में मेला में एकत्रित लोगों को, तुरूर के एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला सिलवानी,  ग्राम सिलवानी, पिंडरई के केवलारी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे से दूर रहने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930, ऑपरेशन अभिमन्यु, असली हीरो कौन है, ऑपरेशन सृजन, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, आपातकाल के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 एवं बच्चों के लिए 1098 के उपयोग की जानकारी दी गई।

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्र राजीव कॉलोनी में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने की प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

Reva India News

नगरपालिका परिषद मंडला के 19 बीपीएल कार्डधारी अपात्र

Reva India News

Leave a Comment