Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार शिविर में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ श्री मीना सुशासन सप्ताह अंतर्गत जहरमऊ में जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन

मंडला, 19 दिसंबर 2025

शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निराकरण के भाव को लेकर सुशासन सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम जहरमऊ में आयोजित किया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना एवं एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी शामिल हुए।

शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही यथासंभव निराकरण किया गया। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान मिल सके।

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों के दौरान जनशिकायतों का पंजीयन एवं यथासंभव निराकरण का प्रयास किया जाना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को शासकीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दें एवं शिकायतकर्ताओं के आवेदनों का पंजीयन करते हुए यथासंभव निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

तनख्वाह से परिवार नहीं चलता, तो लेनी पड़ती हैं रिश्वत की भीख, *शर्म और मर्यादा सभी को हजम करते जा रहें हैं अधिकारी और कर्मचारी*

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्व सहायता समूहों के कार्यों का अवलोकन किया

Reva India News

पेयजल संकट का तत्काल समाधान करें – कलेक्टर श्री धोटे ग्रीष्मकालीन पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment