Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाणिज्यिक कर विभाग ने मांगी अनुपयोगी सामग्री की नीलामी संबंधी जानकारी

मंडला, 29 मई 2026

कार्यालय वाणिज्यिक कर अधिकारी, मंडला वृत्त मंडला श्रीमती सरिता भगत द्वारा बताया गया है कि आयुक्त वाणिज्यिक कर तथा मध्यप्रदेश इंदौर के आदेश के अनुसार विभागीय कार्यालयों में अनुपयोगी भंडार सामग्री के नवीनीकरण एवं अभिलेखों के विनिष्टीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जारी निर्देशों के तहत कार्यालय वाणिज्यिक कर अधिकारी, मंडला वृत्त में अनुपयोगी सामग्री की नियमानुसार विक्रय अथवा सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे व्यवसायी, फर्म या संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हों।

इच्छुक व्यवसायी एवं फर्म कार्यालय वाणिज्यिक कर अधिकारी, मंडला वृत्त मंडला में कार्यालयीन समय पर प्रकाशन की तिथि से 3 दिवस के भीतर उपस्थित होकर नीलामी संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया में सहभागिता कर सकते हैं।

Related posts

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन वन स्टॉप सेंटर के द्वारा कार्यशाला का आयोजन इंद्राजी वार्ड मण्डला में किया गया

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

12 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

Reva India News

Leave a Comment