Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न गांधी जी के पुण्य तिथि पर गांधी जी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

मंडला, 31 जनवरी 2026

जन अभियान परिषद् द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जन अभियान परिषद् के राज्य सलाहकार द्वय श्री सरदार अजीत सिंह सीटू भाई साहब अशासकीय सदस्य भोपाल, श्री शिवनारायण पटेल नीति निर्माण राज्य सलाहकार भोपाल, श्री रवि प्रसाद बर्मन संभाग समन्वयक संभाग जबलपुर, श्री राजेन्द्र चौधरी जिला समन्वयक मंडला, समस्त विकासखण्ड समन्वयकों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

जिला स्तरीय बैठक के दौरान सरदार अजीत सिंह सीटू भाई ने कहा कि जन अभियान परिषद् मुख्य रूप से स्वैच्छिक संस्थाओं और सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, नशामुक्ति और स्वच्छता जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती है।

श्री शिवनारायण पटेल नीति निमार्ण राज्य सलाहकार ने गांधी जी के महत्वपूर्ण सपनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरण अभियान चलाना है।

श्री रवि प्रसाद बर्मन संभाग समन्वयक ने नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए गए जल संचय अभियान एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार रखे। तत्पश्चात सभी ने नशामुक्ति की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। ग्राम पंचायत गौंझी रैयत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्री विश्राम सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसी एलडीपी के छात्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

वन विभाग द्वारा 20 सितंबर को ग्रीन इंडिया मिशन प्रोत्साहित करने कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत की जा रही है विविध गतिविधियाँ

Reva India News

व्याख्यान माला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आज

Reva India News

माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment